AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 1 February 2014

प्रदेश की नई परिवहन नीति के निर्माण में आप भी दें बने साझेदार bsinghminister@gmail.com इस मेल आई.डी. पर भेंजे अपने सुझाव

प्रदेश की नई परिवहन नीति के निर्माण में आप भी दें बने साझेदार

bsinghminister@gmail.com  इस मेल आई.डी. पर भेंजे अपने सुझाव

खंडवा (01 फरवरी, 2014) - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के व्यापक लोकहित में प्रचलित मौजूदा परिवहन व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाये जाने के लिये सौ दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत नवीन परिवहन नीति बनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अंतर्गत लोकहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण घटक का लोकव्यापीकरण एवं वर्तमान व्यवस्था में सुधार लाये जाने के लिये आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं। आप प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के ईमेल आई.डी. bsinghminister@gmail.com पर अपने सुझाव प्रेषित कर राज्य की नई परिवहन नीति के निर्माण में साझेदार बन सकते हैं।
        उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। जिसकी कार्यप्रणाली से संबद्ध होने के कारण जनमानस के व्यापक हित प्रभावित होते हैं। परिवहन नीति प्रदेश के नागरिकों के लिये हितकर, सुगम एवं पारदर्शी हो, यह राज्य शासन का उद्देश्य है। इसलिये जिसमें नवीन नीति के अंतर्गत मुख्य रूप से परिवहन का लोक व्यापीकरण, वर्तमान परिहवन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार, कराधान अधिनियम 1991 में सरलीकरण, युक्तियुक्त करण एवं पारदर्शिता के संबंध में -
§    ग्रामीण परिवहन सेवा
§    गौण खनिज (ओवर लोडिंग से सड़क खराब होने की रोकथाम)
§    ओवर लोडिंग की रोकथाम
§    एजेंट व्यवस्था (पंजीकृत कर लायसेंस/अनुज्ञा दायरे में लाये जाना)
§    यात्री सुविधा में सुधार
§    कराधार प्रणाली में संशोधन/सुधार
§    और स्कूली परिवहन को सुगम एवं सुरक्षित
बनाने के लिये सुधार के विषय में आपके सुधाव सादर आमंत्रित है।
क्रमांक: 02/2014/206/वर्मा

No comments:

Post a Comment