AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 20 February 2014

विकलांग जीवन की जिला प्रशासन ने की मदद वैशाखी प्रदान कर एवं आर्थिक रूप से मदद कर पहुँचाया घर

विकलांग जीवन की जिला प्रशासन ने की मदद
वैशाखी प्रदान कर एवं आर्थिक रूप से मदद कर पहुँचाया घर



खंडवा (20 फरवरी, 2014) - गुरूवार को अपनी फरियाद लेकर कलेक्टोरेट पहुँचने पर जीवन सिंह ठाकुर को सहारा मिला। जिसके कारण निराश जीवन के चेहरे पर खुशी झलक उठी। पूरे मामले के अनुसार जीवन सिंह ठाकुर असम के जिला नलवणी के ग्राम निकासी का रहने वाला है और वह एक पांव से विकलांग है। जिसके कारण बिना वैशाखी चलने में असमर्थ है। लेकिन बुधवार की रात जब खंडवा आने पर जीवन रेल्वे स्टेशन पर रात में रूका हुआ था, तो कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उसके सामान के साथ उसकी वैशाखी भी चुरा ली। जिसके मद्देनजर वह गुरूवार को कलेक्टोरेट पहुँचा और सहयोग की प्रार्थना की। जिस पर तत्काल उसे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वैशाखी उपलब्ध कराई गई। साथ ही आर्थिक रूप से मददकर वापस घर भेजने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की गई।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 112/2014/316/वर्मा

No comments:

Post a Comment