AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 23 February 2014

सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं का ब्यौरा एक वेब पोर्टल पर होगा विभागों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं का ब्यौरा एक वेब पोर्टल पर होगा
विभागों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
खंडवा (23 फरवरी, 2014)-  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं की जानकारी एक वेब पोर्टल में दर्ज करवाने की कार्यवाही की जा रही है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एज्यूकेशन के लिए वर्ष 2011-12 और वर्ष 2012-13 के लिए बेव पोर्टल
www-aishe-gov-in   तैयार किया गया है। 
         आज मंत्रालय में एक बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री जे. एन. कंसोटिया ने इस वेब पोर्टल को अपडेट करने संबंधी कार्य की विभागवार समीक्षा की।  प्रत्येक ऐसी संस्था, जो 12वीं कक्षा के बाद शिक्षा प्रदान करने के लिए मान्यता प्राप्त है या विश्वविद्यालय से संबंद्ध है, का सकल नामांकन डेटा वेब पोर्टल पर दर्ज करवाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। प्रशासकीय विभाग शत-प्रतिशत डेटा दर्ज करवाने का कार्य सुनिश्चित कर रहे हैं।
    प्रमुख सचिव श्री कंसोटिया ने शासकीय विभागों द्वारा उच्च शिक्षा संस्थाओं और विश्वविद्यालयों का संपूर्ण विवरण वेब पोर्टल में शीघ्र दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने  प्रमुख रूप से तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करने का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। बैठक में बताया गया कि उच्च शिक्षा सर्वे के लिए भारत सरकार द्वारा राज्यों को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। राज्यों में इसके लिए स्टेट यूनिट बनाई गई है जो श्विश्वविद्यालयों को इस कार्य के लिए सहायता कर रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि  उच्च शिक्षा विभाग के अलावा  तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति, कृषि और जनसंपर्क  विभाग के अंतर्गत कार्य कर रहे विश्वविद्यालय की जानकारी वेब पोर्टल में दर्ज करने का कार्य प्रगति पर है। नर्सिंग काउंसिल के अंतर्गत आने वाले नर्सिंग महाविद्यालय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले बी एड महाविद्यालय सहित डिप्लोमा इन एज्यूकेशन पाठ्यक्रम संचालित करने वाले शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भी वेब पोर्टल पर आएंगे। पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों को पृथक से एक यूनिट मानते हुए उनकी जानकारियाँ वेब पोर्टल पर दर्ज की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment