AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 12 February 2014

पेट की बीमारी से हुई सीताबाई की मृत्यु:- सिविल सर्जन

पेट की बीमारी से हुई सीताबाई की मृत्यु:- सिविल सर्जन

खंडवा (12 फरवरी, 2014) - उपचार रत सीताबाई पति लालचंद लदाणी की 10 फरवरी को सुबह 6 बजे हुई मृत्यु उनकी गंभीर पेट की बीमारी के कारण हुई है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय खंडवा ने बताया कि सीताबाई पति लालचंद लदाणी जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी। वह 29 जनवरी, 2014 को जिला चिकित्सालय के फिमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती हुई थी।
                                     भर्ती मरीज का उपचार डॉ.सुनील वर्मा द्वारा किया जा रहा था। मरीज गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उनके पेट में एब्डामिनल वॉल एप्सेस व पेरी कार्डियल इयुजन व हाईपुएल्बोमेनिया की शिकायत थी। इस बीमारी में हाईप्रोटीन डाईट के साथ एल्ब्यूमिन आई.व्ही. दिया जाना होता है। इस कारण से ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा यह लिखा गया था, जो आवश्यक था। इसके पूर्व मरीज ने भी बताया था कि उन्होंने इस बीमारी का उपचार पूर्व में खंडवा एवं इंदौर में अन्य चिकित्सकों से भी करवाया है। उन चिकित्सकों द्वारा भी गंभीरता की पुष्टि की गई थी। मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। जिन्हें की सेवारत सर्जन के साथ ही फिजिशियन ने भी देखा था।
                                        जिला चिकित्सालय में भर्ती सीताबाई पति लालचंद की सभी आवश्यक जाँचे निःशुल्क कराई गई थी। साथ ही उपरोक्त दवाई भी मरीज को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। इसके पहले मरीज की गंभीरता को देखते हुए उन्हें इंदौर एम.वाय. हॉस्पिटल जाने की सलाह सर्जन एवं फिजिशियन दोनों ने दी थी। जिस पर की उनके परिजनों ने ले जाने में असमर्थता जाहिर की थी। जिसका की उल्लेख मरीज के पुत्र द्वारा मरीज के बेडहैड टिकिट में भी किया गया है।
क्रमांक: 64/2014/268/वर्मा

No comments:

Post a Comment