AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 February 2014

जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न 2 लाख 9 हजार 242 बच्चांे को पोलियो रोधी दवा पिलाने का है लक्ष्य 175 सुपरवाईजर सहित 3312 कर्मचारी 1173 बुथों पर रहेंगे तैनात

जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
2 लाख 9 हजार 242 बच्चांे को पोलियो रोधी दवा पिलाने का है लक्ष्य
175 सुपरवाईजर सहित 3312 कर्मचारी 1173 बुथों पर रहेंगे तैनात


 खंडवा (19 फरवरी 2014) - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत् द्वितीय चरण 23 फरवरी, 2014 के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न किये जाने के लिये बुधवार को अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागृह में जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री बघेल व्दारा बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी बीएमओ, परियोजना अधिकारी महिला बाल एवं बाल विकास की संयुक्त रूप से बैठक लेकर जिन आंगनवाड़ी केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र पर बुथ बनाये जा रहे हैं, वहां टेबल, कुर्सी, पानी आदि की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देश दिये गये। 
                                   अपर कलेक्टर श्री बघेल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देष दिये की स्कुलांे में लगने वाले पोलियो बुथों पर आवष्यक व्यवस्था करने की जबाबदारी संबंधित क्षेत्र के प्राचार्य व संस्था प्रभारी की होगी। शहरी क्षेत्र में यह व्यवस्था करने हेतु नगर निगम व नगर पंचायत की होगी। अभियान से जुड़ी सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिष्चित की जाये। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने स्तर से करवाया जाये। ऐसा प्रयास हो की प्रथम दिवस को ही जन्म से 5 वर्ष तक के शत्-प्रतिशत् बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाने का कार्य किया जाये। कोई भी बीएमओ या सेक्टर प्रभारी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। 
                             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका व्दारा पोलियो अभियान की जानकारी दी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी, डाॅ.एच.एन. नायक ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया की जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख 9 हजार 242 बच्चांे को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य है, इसके लिए 1173 पोलियो बुथ केन्द्र बनाये गये है। साथ ही 42 ट्रांजिट टीम व 30 मोबाईल टीम बनाई गई है, पल्स पोलियो सी टीम 272 है। जिले में 4 शहरी क्षेत्र तथा कुल ग्राम 726 है, जिसमें 52 हाई रिस्क क्षेत्र हैं। अभियान में कुल 3312 कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें 175 सुपरवाईजर तैनात किये गये है। अभियान से जुड़ी तकनीकी जानकारी एस.एम.ओ. डाॅ.अविनाष व्दारा दी गई।
             बैठक में सहायक कलेक्टर डाॅ.पंकज जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ.अहिरवाल, प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ.सुभाष जैन, डाॅ.शरद हरणे, रोटरी क्लब के अनिल बाहेती, प्रफुल्ल मंडलाई व स्वयं सेवी संस्थाआंे के अन्य पदाधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई जिले के बीएमओ, सीडीपीओ, बीईई. तथा बीपीएम. उपस्थित थे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                            
क्रमांक: 104/2014/308/वर्मा

No comments:

Post a Comment