"लोकसभा निर्वाचन-2014" नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न
|
-
|
खण्डवा | 25-फरवरी-2014 |
मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागृह में लोकसभा निर्वाचन 2014 सुचारु रुप से
निर्विघ्न संपन्न करवाएं जाने के उद्देश्य से जिले के नोडल अधिकारियों की
बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर श्री नीरज दुबे ने संबोधित करते हुए निर्देश दिए की निर्वाचन हेतु लगभग एक हजार पोलिंग बूथों के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होना आवश्यक है। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ सभी जिला प्रमुखों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की खंडवा जिले की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। उन्होंने निर्देश दिए की मतदान सामग्री वितरण हेतु प्रशिक्षित कर्मचारियों का चयन अति आवश्यक है। जिन्होंने पूर्व में यह कार्य किया हो उनकी ड्यूटी ही इस कार्य में लगाई जाए। बैठक में पोस्टल बैलेट पेपर, मतदान कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के मानदेय, वाहन व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण रुट, एमसीएमसी में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, बैलेट पेपर, पोलिंग बूथों पर लिखे जाने वाले क्रमांक एवं नाम, विधानसभावार टेंट तथा तकनीकी टीम व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर, एस. एस. बघेल, जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर, सहायक कलेक्टर पंकज जैन सहित समस्त विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर और समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे। |
AAPKI JIMMEDARI

No comments:
Post a Comment