AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 23 February 2014

नेशनल यूथ पॉलिसी 2014 का शुभारंभ आज से युवा रैली का आयोजन होगा 24 फरवरी के

नेशनल यूथ पॉलिसी 2014 का शुभारंभ आज से
युवा रैली का आयोजन होगा 24 फरवरी के
खंडवा (23 फरवरी, 2014) -  युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज 21 फरवरी  से नेशनल यूथ पॉलिसी का शुभारंभ करने जा रही है। कार्यक्रम राजीव गाँधी खेल अभियान द्वारा जारी किया गया है। यह कार्यक्रम सम्पूर्ण भारत वर्ष मंे जिला स्तर पर आयोजित युवा रैली के माध्यम से किया जायेगा।
        कार्यक्रम का उद्देश्य देश में युवाओं की जनभागीदारी को सुनिश्चित करना तथा उन्हें खेल एवं सांस्कृतिक एवं देश के विकास से संबंधित समस्त योजनाओं से जोड़ना, प्रतिनिधित्व करना है। ऐसे युवाओं को आगे आकर विकासोन्मुखी कार्यों में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित कर देश को आगे बढ़ाना है।
        जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र खंडवा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला स्तर पर युवा रैली का आयोजन 24 फरवरी को किया जायेगा। युवा रैली नगर निगम चौराहा से प्रारंभ होकर बाम्बे बाजार होते हुए रेल्वे स्टेशन के सामने से बड़ाबम चौक पर जाकर समापन करेगी।     

No comments:

Post a Comment