AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 February 2014

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का दौर प्रारंभ प्रशासन अकादमी भोपाल में दिया जा रहा है प्रशिक्षण जिले के अधिकारी होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण का दौर प्रारंभ
प्रशासन अकादमी भोपाल में दिया जा रहा है प्रशिक्षण
जिले के अधिकारी होंगे शामिल

खंडवा (19 फरवरी 2014) - आगामी लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी को दृष्टिगत् रखते हुए आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में पृथक-पृथक दिवसों में मध्यप्रदेश के समस्त संबंधित जिला अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिनमें जिले के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल सी.पी. निगम ने बताया है कि प्रशिक्षण में 20 फरवरी को आर.ओ., ए.आर.ओ. डी.ई.ओ., डाय डी.ई.ओ. कुल मिलाकर 166 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं 21 एवं 22 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण में समस्त कुल 51 जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक भाग लेंगे। जिसमें की निर्वाचन संचालक अंतर्गत नाम निर्देशन प्रक्रिया, डाक मतपत्र, ई.व्ही.एम., पेड न्यूज, व्यय लेखा माॅनीटरिंग, आदर्श आचरण संहिता, सुरक्षा व्यवस्था, वरनेविलीटी मैपिंग आदि के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। 
                                     इसी प्रकार समस्त जनसम्पर्क अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 फरवरी को होगा। जिसमें सभी को   एम.सी.एम.सी. मीडिया सर्टीफिकेशन माॅनीटरिंग कमेटी पेड न्यूज के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतों को स्पीप के विषय में जानकारी दी जायेगी।  इसके साथ ही 25 एवं 28 फरवरी को समस्त एस.पी. और ए.एस.पी. तथा राज्य के समस्त आई.जी. एवं डी.आई.जी. का एक-एक दिनी गैर आवासीय प्रशिक्षण होगा। जिसमें कानून व्यवस्था, आर्मस, वरनेविलीटी मैपिंग एवं व्यय लेखा माॅनिटरिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं 26 फरवरी को शराब बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में जिला आबकारी अधिकारियों का एक दिनी गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही एक मार्च को एक दिनी गैरआवासीय प्रशिक्षण में समस्त आयकर अधिकारी, कोषालय अधिकारी तथा अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी भाग लेंगे। जिन्हें व्यय लेखा माॅनीटरिंग अभ्यर्थी द्वारा किये जाने वाले व्यय लेखा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। 
                                         क्रमांक: 102/2014/306/वर्मा

No comments:

Post a Comment