AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 28 February 2014

कलेक्टर नीरज दुबे 7 ग्रामों में पहुंचकर प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण वास्तविकता का किया आंकलन , तहसीलदारों को मौकें पर प्रभावी ढंग से सर्वें करने और प्रकरण करने के दिए निर्देश किसानों से भी जाना हाल

खंडवा (28 फरवरी, 2014) - कलेक्टर नीरज दुबे ने शुक्रवार की दोपहर सात से अधिक गांवों में पहुंचकर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे छैगांवदेवी, भीलखेड़ी, पोखरकलां, आंवलिया, धनगांव, कोलाडीड, भोजाखेड़ी, निमाड़ खेड़ी समेत 8 ग्रामों का दौरा किया। जहां पर खेतों में पहुंचकर उन्होंने प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। इस पर तत्काल संबंधित तहसीलदारों को सर्वे करने और प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश उन्होंने दिए।
  अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने गेहूं, चना, टमाटर और प्याज सहित केले की प्रभावित फसलों को देखा साथ ही उस पर आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीरज दुबे खेतों पर पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रभावित किसानों से चर्चा की साथ ही उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वाय. के. शुक्ला  एवं अनुविभागीय क्षेत्र के तहसीलदार उपस्थित थे।
क्रमांक/151/2014/355/वर्मा 

No comments:

Post a Comment