AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 February 2014

प्रस्फुटन समितियों के लिये कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

प्रस्फुटन समितियों के लिये कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का हुआ आयोजन





खंडवा (19 फरवरी 2014) - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकास में गठित प्रस्फुटन समितियांे की क्षमता वृद्धि हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 2011-12, 2012-13, 2013-14 की प्रस्फुटन समितियांे के अध्यक्ष एवं सचिव को प्रशिक्षित किया गया। समितियों के सदस्यांे को कृषि विभाग, स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के विकासखंड अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिन्होंने शासन की योजनाओं से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। वहीं शासकीय योजना का लाभ ग्रामीण कैसे उठाये, मार्गदर्शन दिया। साथ ही समिति सदस्य शासन की योजना में कैसे सहयोगी की भूमिका भी अदा कर सके समझाया। भारतीय जीवन बीमा निगम हरसूद के अधिकारी द्वारा बचत तथा स्वास्थ बीमा जरूरी क्यों हैे बतलाया। कार्यशाला का आयोजन विकासखंड समन्वयक किशोर कडोले द्वारा किया गया। नवांकुर संस्था संत बुुखार दास संस्था, सुबोध ग्राम विकास समिति, आदर्श समाज विकास सुधारक सस्था, सुबोध फाउंडेशन के प्रमुखों द्वारा कार्यशाला मे सहयोगी की भूमिका अदा की।  
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                            
क्रमांक: 103/2014/307/वर्मा

No comments:

Post a Comment