AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 February 2014

ग्राम बोथिया खुर्द में नवीन खरीदी केन्द्र खोले जाने की दी स्वीकृति

ग्राम बोथिया खुर्द में नवीन खरीदी केन्द्र खोले जाने की दी स्वीकृति

खंडवा (19 फरवरी 2014) - जिले में 69 गेहूँ खरीदी केन्द्र संचालित है। अनुविभाग हरसूद में बोथिया खुर्द नया खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति शासन से चाही गई थी। कलेक्टर नीरज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा हरसूद अनुविभाग के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति ग्राम बोथिया खुर्द में खरीदी केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
कलेक्टर नीरज दुबे ने नवीन खरीदी केन्द्र बोथिया खुर्द खोले जाने के आदेश जारी कर दिये है। साथ ही नवीन केन्द्र के अंतर्गत सर्विस एरिया तथा ग्राम का निर्धारण भी कर दिया गया है। नवीन खरीदी केन्द्र समिति का नाम सेवा सहकारी केन्द्र बोथिया खुर्द होगा। जिसकी बैंक शाखा का नाम हरसूद कृषि रहेगा। जिसमें ग्राम शाहपुरा, पलानी माल, पलानी रैयत, बोथया खुर्द, बोथिया माल तथा धारूखेड़ी संलग्न होंगे। इन ग्रामों को हरसूद को.आॅ. मार्केटिंग सोसायटी हरसूद तथा सेवा सहकारी समिति दगड़खेड़ी से पृथक कर सेवा सहकारी केन्द्र बोथया खुर्द में संलग्न किया गया है।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि नवीन खरीदी केन्द्र पर किसान पंजीयन डाटा संशोधन किया जाये। साथ ही कम्प्यूटर हार्ड वेयर तथा आॅपरेटर की व्यवस्था संबंधित एजेंसी द्वारा तत्काल की जाये।                                         
क्रमांक: 101/2014/305/वर्मा

No comments:

Post a Comment