AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 February 2014

दूरदर्शन भोपाल पर आज निर्मल भारत अभियान पर परिचर्चा

जिला जनसंपर्क कार्यालय, खंडवा
समाचार
दूरदर्शन भोपाल पर आज निर्मल भारत अभियान पर परिचर्चा
दूरदर्शन केन्द्र भोपाल द्वारा मंगलवार 25 फरवरी 2014 को शाम 5.30 से 6 बजे के दौरान ग्राम समृद्धि कार्यक्रम में निर्मल भारत अभियान पर सजीव चर्चा का प्रसारण होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त, समग्र स्वच्छता अभियान श्री सुदेश मालवीय और जिला समन्वयक रायसेन श्री विनोद सिंह बघेल प्रदेश में संचालित निर्मल भारत अभियान (मर्यादा अभियान) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे। साथ ही दर्शकों द्वारा दूरभाष से पूछे गये प्रश्नों का समाधान भी करेंगे। 
क्रमांक: 129/2014/333

No comments:

Post a Comment