AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2014

जनसमस्या निवारण शिविरों करंे आयोजन-कलेक्टर श्री दुबे

जनसमस्या निवारण शिविरों करंे आयोजन-कलेक्टर श्री दुबे

खंडवा (10 फरवरी, 2014) - जिले के सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्ययोजना तैयार कर अपने-अपने जनपद पंचायत क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन करें। यह निर्देश कलेक्टर नीरज दुबे ने कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सीईओ जनपद पंचायतों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने शिविरों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के आदेश दिये। साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के पूर्व विधिवत् तैयारी भी करें। जिससे शिविर में समस्त पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण हो सकें और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो।
    इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश की भी समीक्षा की। जिसके अंतर्गत उन्होनें समस्त पात्र 22 श्रेणियों के हितग्राहियों के नाम पंजीकृत कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति पंजीयन से ना छूटे। जिनके नाम ना जुडे़ हो उनसे आपत्ति लेकर नाम जुड़वायें। साथ ही उन्हें प्राथमिकता पर्ची भी उपलब्ध करायें।
    वही बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। जिस पर उन्होनें प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों को बैंको में भेजनें के निर्देश भी दिये।
    बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर समेत सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक: 51/2014/255/वर्मा

No comments:

Post a Comment