संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति
पाँच प्रतिभागियों की पंधाना, खालवा, रिछफल, छैगांव और जावर में की गई पदस्थापना
1 माह का जिला चिकित्सालय में होगा प्रशिक्षण
मुख्यालय पर रहना होगा अनिवार्य
खंडवा (10 फरवरी, 2014) - जिले में 5 नये संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। जिसमें डॉ.नेहा शर्मा की पंधाना, डॉ.दीपमाला कटारिया की खालवा, डॉ.पंकज नेमा की रिछफल, डॉ.प्रियंका कोल्हे की छैगाँव और डॉ.निधिशा जोसेफ की जावर में पदस्थापना की गई है। इन समस्त डॉक्टर्स को जिला चिकित्सालय में 1 माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा इन्हें प्रशिक्षण उपरांत मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक: 52/2014/256/वर्मा
क्रमांक: 52/2014/256/वर्मा
No comments:
Post a Comment