जिला जनसंपर्क कार्यालय-खंडवा
समाचार
रसोई गैस एवं नीले केरोसीन का दुरूपयोग रोकने के लिये किया औचक निरीक्षण
छैगाँवमाखन में दो होटलों एवं डूल्हार में पेट्रोल पम्प की जाँच
होटलों से 2 सिलेण्डर एवं 25 लीटर केरोसीन किया जप्त
खंडवा (04 फरवरी, 2014) - जिले में खाद्य विभाग द्वारा रसोई गैस एवं नीले
केरोसीन का दुरूपयोग रोकने के लिये औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत संयुक्त दल द्वारा छैगाँवमाखन एवं डुल्हार का औचक
निरीक्षण किया गया। जिसकी अधिक जानकारी
देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग ने बताया कि जाँच में कुशवाह
होटल डुल्हार फाटा छैगाँवमाखन की जाँच करने पर एक घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डर
आय.ओ.सी. कंपनी का एवं 25 लीटर नीला केरोसीन का उपयोग व्यावसायिक रूप से
करते हुए पाया गया। साथ ही प्रकाश कुशवाह की होटल में भी डुल्हार फाटा
छैगाँवमाखन की जाँच करने पर 1 घरेलू एल.पी.जी. सिलेण्डर आय.ओ.सी. कंपनी का
उपयोग व्यवसायिक रूप से करते पाया गया। संयुक्त जाँच दल द्वारा दोनों रसोई
गैस सिलेण्डर और 25 लीटर केरोसीन को जप्त किया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों के
विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण निर्मित
किया गया।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त संयुक्त जाँच दल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम डुल्हार एवं बोरगाँव में स्थित पेट्रोल पम्प की भी जाँच की गई। जिमसें कोई अनियमितता होना नहीं पाया गया। इसके साथ ही महाजन ढाबा बोरगाँव रोड,़ कुशवाह ढाबा एवं सांई ढाबा इंदौर इच्छापुर रोउ़ की भी जाँच की गई। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। रसोई गैस एवं नीले केरोसीन का दुरूपयोग रोकने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताओं की जाँच का अभियान सतत् जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment