AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 1 February 2014

आपके क्रियाकलाप अच्छे हैं, तो पूरा समाज आपके साथ हैं - श्री पुरी एस.डी.ओ.पी. नर्मदानगर राकेश पुरी हुए सेवानिवृत्त बुरहानपुर जिले के साथ ही 11 अन्य जिलों में दी हैं सेवाएँ

आपके क्रियाकलाप अच्छे हैं, तो पूरा समाज आपके साथ हैं - श्री पुरी

एस.डी.ओ.पी. नर्मदानगर राकेश पुरी हुए सेवानिवृत्त

बुरहानपुर जिले के साथ ही 11 अन्य जिलों में दी हैं सेवाएँ






खंडवा (01 फरवरी, 2014) - आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। हमें दोहरी जिंद़गी नहीं जीनी चाहिये। अपने 38 वर्ष की सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए यह बात राज्य सेवा पुलिस सेवा से सेवा निवृत्त हुए नर्मदानगर के एस.डी.ओ.पी. राकेश पुरी ने अपने विदाई समारोह के दौरान कही। उन्होंने अपने अनुभवों को व्यक्त करते हुए बताया कि अगर हमारे चरित्र, हमारा क्रियाकलाप अच्छे हैं, तो सम्पूर्ण समाज हमारे साथ है। यही कारण है कि मेरे समक्ष चार नौकरियों का प्रस्ताव होने पर भी मैंने पुलिस सेवा को चुना ताकि समाज के लिये प्रत्यक्ष रूप से कार्य कर सकूँ।
                               उल्लेखनीय है कि श्री पुरी शुक्रवार 31 जनवरी, 2014 को अपनी सेवा से निवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपने 38 वर्ष के सेवाकाल के दौरान सीहोर कोतवाली बतौर एस.ओ. के पद से शुरूआत करने के बाद उज्जैन, रायसेन, होशंगाबाद, बतुल और बुरहानपुर जिले में भी अपनी सेवाएँ दी हैं। वहीं 8 साल भोपाल और 8 साल इंदौर में भी अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। तीन बार तत्कालीन उपमुख्यमंत्री से बेस्ट थाना इंचार्ज का सम्मान प्राप्त करने वाले राकेश पुरी ने बतौर आर.टी.ओ. भोपाल, सागर, मुलताई एवं मुरैना बेरियर में भी अपनी सेवाएँ संपादित की। इस दौरान वह विशेष योग्यता के आधार पर आतंकवाद निरोधक सेल में भी उन्होंने कार्य किया।
विदाई समारोह का हुआ आयोजन:- इसी कड़ी में जिला पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को होटल रंजीत में श्री पुरी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर नीरज दुबे ने कहा कि जो लोग अच्छे काम कर जाते हैं, वे लोग अपने कदमों के निशान छोड़ जाते हैं। जिस पर लोग अनुसरण करते हैं। ऐसा ही कुछ श्री पुरी और सेबास्तियन येस्क ने अपने सेवाकाल में किया है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने भी इन दोनों ही अधिकारियों की योग्यता की प्रशंसा की। विदाई समारोह में श्री पुरी के साथ ही ए.एस.आई. सेबास्तियन येस्क को विदाई दी गई। श्री येस्क ने बतौर आरक्षक अपना कार्यकाल प्रारंभ करने के साथ ही 31 वर्ष की सेवाएँ पुलिस विभाग में दी है। वह एक अच्छे हॉकी प्लेयर भी रहे हैं।
                          विदाई समारोह में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल समेत जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनंत माहेश्वरी ने किया। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
  क्रमांक: 07/2014/211/वर्मा

No comments:

Post a Comment