AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 24 September 2014

कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को भी वितरित की गई सहायता राशि

कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को भी वितरित की गई सहायता राशि
खालवा एवं पंधाना तहसील में लंबित सभी प्राकृतिक प्रकोप के प्रकरणों का किया गया निराकरण
तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार ने जाकर कुल 9 प्रकरणों में 4 लाख 25 हजार रूपये की सहायता राशि के चैक किए वितरित

खण्डवा - (21सितम्बर 2014) - जिले में विगत 6 माह से लंबित प्राकृतिक प्रकोप जैसे सर्पदंश, अग्नि, बाढ़ एवं डूबने जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाया जा रहा अभियान रविवार को भी जारी रहा। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार संपूर्ण खालवा तहसील में पिछले 6 माह से लंबित सहायता राशि के प्रकरणों को निराकृत करते हुए अभियान चलाकर रविवार को 5 प्रकरणों में मृतकों के वारिसो को 2 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि दी गई। इस अभियान की सफलता के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी पीडि़त परिवार के घरो तक पहुंचे। जहा पर उन्होनें मृतकों एवं पीडि़तों के वारिसो को सहायता राशि के चैक वितरित किए। 
इसी प्रकार इसी मुहिम में शनिवार को ही पंधाना तहसील में भी कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार ने स्वयं पहुंचकर 4 पीडि़त परिवारों को 1 लाख 75 हजार रूपये की सहायता राशि के चैक वितरित किए। 
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने अपनी पहली ही राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को आरबीसी 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से मृत होने वालो के परिवारों को राहत राशि 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। वही लंबित पडे़ सहायता एवं राहत राशि वितरण के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के भी आदेश दिए थे। जिसके अंतर्गत कार्ययोजना बनाकर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए सभी तहसीलों में अभियान चलाकर पीडि़त परिवारों को राहत राशि का वितरण किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को संपूर्ण खंडवा तहसील और हरसूद तहसील के लंबित प्रकरणों में राहत राशि वितरित की गई थी। 

संपूर्ण खालवा तहसील क्षेत्र के सभी लंबित प्रकरणों का किया निराकरण:- 
रविवार को अभियान चलाकर 5 प्रकरणों में 2 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि वितरित - इसी अभियान के अंतर्गत संपूर्ण खालवा तहसील क्षेत्र में लंबित 5 प्रकरणों में 2 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि के चैक वितरित किए गए। जिसमें - 
अनिता पिता मोतीलाल निवासी रनई की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस उनके पिता मोतीलाल पिता बाटू को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। 
वहीं पटालदा निवासी उमाबाई पति हरनाथ की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिसस उनके पति हरथना पिता आंेकार को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। 
इसी प्रकार मगराईबाई पति मांगीलाल निवासी डांेगलिया की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस उनके पति मांगीलाल सानू को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी 
गई है। 
वही अनुराग पिता संतोष निवासी राजूर की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस उनके पिता संतोष पूनिया को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। 
और विश्राम पिता भैयालाल निवासी खुटवारियामाल की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उनके वारिस उनकी  पत्नि कलाईबाई को 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। 
इसी प्रकार अंतिम प्रकरण में वारिस शिवकरण पिता गोरेलाल निवासी सेवलिया वन ग्राम का भी प्रकरण तैयार कर दिया गया है। जिनके कही बाहर जाने के कारण चैक वितरित नहीं किया जा सका। 

पंधाना तहसील में भी लंबित 4 प्रकरणों में 1 लाख 75 हजार रूपये की राशि वितरित - इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत पंधाना तहसील में लंबित 4 प्रकरणों में 1 लाख 75 हजार रूपये की राहत राशि के चैक वितरित किए गए। जिसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार पंधाना ने बताया कि -
बलीराम पिता रूकडु़ निवासी पिपलोद को सर्पदंश से उनकी पुत्री दीपिका की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक वितरित किए गए। 
वही दीपक पिता दामा निवासी पिपरहटी को सर्पदंश से उनकी पुत्री रोशनी की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक वितरित किए गए। 
इसी प्रकार अरूण बीजन पिता जग्गू निवासी सेंगवाल को सर्पदंश से उनकी मां लक्ष्मीबाई की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक वितरित किए गए। 
और अग्नि से प्रभावित जीवनबाई पति भगवान निवासी पिपलोद को को 25 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक वितरित किए गए। 
क्रमांक/93/2014/1464/वर्मा

No comments:

Post a Comment