AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 26 September 2014

जिले के सातों लोकसेवा केन्द्रों में गरिमापूर्ण रूप से लोक सेवा दिवस का हुआ आयोजन

जिले के सातों लोकसेवा केन्द्रों में गरिमापूर्ण रूप से लोक सेवा दिवस का हुआ आयोजन
 खण्डवा में आयोजित मुख्यसमारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर समेत विधायक श्री वर्मा हुए शामिल
पंधाना मंे विधायक श्रीमती योगिता नवल बोरकर ने दिलाई शपथ
वही जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ
समय-सीमा में लाभ न देने वाले लापरवाह अधिकारी होगें दण्डित - कलेक्टर श्री अग्रवाल
शालाओं में भी हुआ आयोजन








खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - राज्य शासन के निर्देशानुसार गुरूवार को सम्पूर्ण जिले में लोक सेवा दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। जिसमें जिले के सभी सातों लोकसेवा केन्द्रों खण्डवा, पंधाना, हरसूद, खालवा, पुनासा, बलडी और छैगॉवमाखन में कार्यक्रम आयोजित हुए।
   जिसमें जिला स्तर का कार्यक्रम लोक सेवा केन्द्र खण्डवा में आयोजित हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपालसिंह तोमर ने उपस्थित लोकसेवकों और नागरिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर और विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा समेत कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा शामिल हुए। इस दौरान लोक सेवा अधिनियम की उपयोगिता बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने इसे एक क्रांतिकारी पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गांरटी अधिनियम ने समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को निश्चित समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाने का अनूठा प्रयास किया है। जिससे की पंडित दीनदयाल जी के सपने साकार हुए है। 
वही विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने भी लोकसेवा गांरटी अधिनियम को सशक्त पहल बताते हुए एक पारदर्शी सुशासन की संकल्पना के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आगे चलकर प्रदेश सरकार घर तक सुविधाओं को पहॅुंचाने का भी प्रयास करेगी।
लापरवाह होगें दण्डित - इसी कडी मंे जिला स्तरीय लोकसेवा दिवस आयोजन में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी लोकसेवकों को अपने दायित्वों की चिन्ता करते हुए, अपने कार्यो का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में लोकसेवा गांरटी अधिनियम का क्रियान्वयन सदैव प्रभावी तरीके से किया जाएगा। और इस अधिनियम की पालना में लापरवाही बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को दण्डित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस अधिनियम का प्रचार-प्रसार अधिक करने और आम जन को जागरूक करने की भी बात कही। 
सुशासन की दिलाई शपथ - जिला स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभागृह में प्रातः 11 बजे सभी लोकसेवकों को लोकसेवा दिवस के अवसर पर सुशासन, स्वर्णीम मध्यप्रदेश के निर्माण, लोकसेवा गांरटी अधिनियम के उद्देश्य एवं मंशा के अनुरूप अपने पदीय दायित्वांे का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के साथ ही एक कर्तव्यपरायण लोकसेवक के रूप में पदीय गरिमा अनुरूप व्यवहार करने की शपथ दिलाई। 
  उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010, गुरूवार को प्रभावशील हुआ था। जिसमें वर्तमान में 21 विभागों की 102 सेवायें इस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित की जा चुकी है। साथ ही वर्तमान में कुल 15 विभागों की 48 सेवाओं के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने एवं सेवा ऑनलाईन प्रदाय करने की सुविधा दी जा रही है।
पंधाना एवं छैगॉव माखन में विधायक श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर हुई शामिल - लोक सेवा दिवस का आयोजन पंधाना एवं छैगॉव माखन जनपद पंचायत में भी सारगर्भित रूप से किया गया। दोनों ही आयोजनों में विधायक श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर ने शामिल होकर लोकसेवा गांरटी अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित लोकसेवकों एवं नागरिकों को सुशासन की शपथ भी दिलाई। 
हरसूद में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - लोक सेवा केन्द्र हरसूद में भी लोक सेवा दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्वारका बाई रही। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश चंद वर्मा एव तहसीलदार महेन्द्र कुमार जोशी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम श्री वर्मा ने लोक सेवा की शपथ उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को दिलवाई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय,तहसील कार्यालय,जनपद कार्यालय , लोक सेवा केन्द्र , शिक्षा विभाग , महिला बाल विकास हरसूद के  अधिकारी एवं कार्मचारी उपस्थित थे। 
खालवा में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - लोक सेवा केन्द्र खालवा पर भी लोकसेवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शपथ ग्रहण से हुई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिन्दा बाई काजलें, जनपद सदस्य केवल पटेल आशापुर, अमरसिंग, राजेश मालवीया, अनिल उपाध्याय एवं सीईओ सौरभ सिहं राठौड  तहसीलदार श्री डोडवे कृषि आधिकारी श्री यादव तहसील स्टाफ व समस्त पटवारी इस कार्यक्रम उपस्थित रहें। कार्यक्रम सीईओ जनपद में  लोकसेवा गांरटी कानून के बारे  में जनता विस्तार से बताया। इस अवसर पर तहसीदार एवं जनपद अध्यक्ष बिदां बाई काजलें द्वारा जाति प्रमाण पत्र जीपीएस खालवा स्कूल कि ४ बालिकाओ को वितरित किये गये।
जनपद बलडी में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - बलडी में भी लोकसेवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार द्वारा लोक सेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। 
इसके साथ ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में भी आरटीओ सुनील गोड़ ने, जिला शिक्षा कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी श्री भालेराव ने, लोकसेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई।
        क्रमांक/113/2014/1485/वर्मा

No comments:

Post a Comment