AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 30 September 2014

कृषि महोत्सव के अंतर्गत गॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक

कृषि महोत्सव के अंतर्गतगॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक रविवार को खालवा में कृषि क्रांति रथ का भ्रमण जन्मी लक्ष्मी का भी हो रहा स्वागत




खण्डवा (29सितम्बर,2014) - कृषि महोत्सव के अंतर्गत जनपद पंचायत खालवा में 28 सितम्बर रविवार को कृषि रथ महोत्सव के दौरान निर्धारित रूट के अनुसार कृषि क्रांति रथ द्वारा ग्रामों में भ्रमण किया, जिसमें ग्राम दोंगालिया, नामापुर, लखौरा में भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाऐं, तकनीक एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे भी जानकारी से अवगत कराया गया। कम खर्च में अधिक उत्पादन कैसे किया जाऐं, इस हेतु जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों द्वारा कृषि क्रांति रथ का स्वागत भी बडी हर्षो उल्लास से किया गया। ग्राम की बेटियों में कृषि क्रांति रथ का तिलक लगाकर स्वागत किया। कृषि क्रांति रथ प्रातः 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तक दोंगालिया में, 11ः30 से दोपहर 2ः30 बजे तक नामापुर में तथा दोपहर 3ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक लखौरा पहुॅचा । रात्रि विश्राम लखौरा में किया गया।
आज 30 सितम्बर को यहॉं-यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 30 सितम्बर -
खण्डवा विकासखण्ड में हापला, दीपला और रामपुरा गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम रामपुरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ कोठा, रिच्छी खेडा, कुम्हारखेड़ा आराखेडा और सॉवलीधड गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम आराखेड़ा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉव माखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ कोलाडिट, करोली, और बडियाग्यापुर गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बडियाग्यापुर में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ किल्लौद और झींगाधड पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम झींगाघड में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ पिपलौदखुर्द, रोशनहार, शाहपुरा, कुदस्लदा, रूस्तमपुर, कुमठी, और पिपरहटटी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम कुमठी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ उटावद, चिराखान, जामकोटा, और बांगरदा पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बांगरदा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ रामजीपुरा, सोनखेडी और छापाकुंड पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम छापाकुंड में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।  
   क्रमांक/136/2014/1508/वर्मा

No comments:

Post a Comment