AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 27 September 2014

सीईओ, जिला पंचायत द्वारा किया गया पुनासा व छैगांवमाखन की ग्राम पंचायतो का भ्रमण

सीईओ, जिला पंचायत द्वारा किया गया पुनासा व छैगांवमाखन की ग्राम पंचायतो का भ्रमण
खेत सड़क सम्पर्क व सुदूर सड़क के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये 

खण्डवा (27सितम्बर,2014) - सीईओ जिला पंचायत, अमित तोमर द्वारा शुक्रवार को पुनासा व छैगांवमाखन जनपद की ग्राम पंचायतो छिरवेल, मोरधडी, टाकली मोरी, चिचगोहन, धनगांव एवं रोशिया का भ्रमण कर मनरेगा योजनान्तर्गत किये गये जा रहे कार्यो का निरीक्षण के दौरान श्री तोमर द्वारा खेत सड़क सम्पर्क, सुदूर सड़क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंच-परमेश्वर मार्ग, पशु शेड आदि का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत, छिरवेल एवं धनगांव में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित उपयंत्री व सहायक यंत्री को दिया गये। मोरधडी में पंच-परमेश्वर मार्ग, ग्राम पंचायत रोशिया में खेत सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत, मोरटका में मनरेगा अन्तर्गत संघन वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया व कार्य की सराहना की गई। अन्य पंचायतो में निर्माण कार्यो की प्रगति संतोषजनक नही पाये जाने के कारण उपयंत्रियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रमोद त्रिपाठी व सहायक यंत्री विमल शुक्ला उपस्थित रहे।
   क्रमांक/128/2014/1500/वर्मा

No comments:

Post a Comment