AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 27 September 2014

कृषि महोत्सव के अंतर्गत जन्मी बालिकाओं का किया जा रहा स्वागत

कृषि महोत्सव के अंतर्गत जन्मी बालिकाओं का किया जा रहा स्वागत 




खण्डवा (26सितम्बर,2014) - कृषि महोत्सव अंतर्गत कृषि क्रांति रथ जहॉं-जहॉं पहुॅंच रहा है। वहा पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्वागत लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जन्मी बालिकाओं का स्वागत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला महिला बाल सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रीता नाथ सोनगिरी व संगवाड़ा गॉंव में शामिल हुई। छैंगॉवमाखन परियोजना अधिकारी मोहनलाल अहिरवार एवं सुपरवाईजर संगीता पाल गॉंव की नवजात बच्चियों के बारे में जानकारी ली गई तथा गॉंव में 02 नवजात बच्चियों लक्ष्मी, व माधुरी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही बालिकाओं को बेबी किट जिसमें 10 वस्तुएॅं छोटा गिलास, मिनी कटोरी, चम्मच, प्लेट, बेबी आईल, बेबी सौंप, झुनझुना झांझ, टीथ फेसनगर घुंघरू दिया गया। वृद्ध महिलाओं का स्वागत कर वहां उपस्थित परिवार व अन्य 17 महिलाओं को भी कुमकुम लगाकर बच्ची के जन्म पर बधाईयॉं दी गई तथा लक्ष्मी का वजन कम होने के कारण माता व परिवार जनेा को समझाईश दी गई। 
  क्रमांक/125/2014/1497/वर्मा

No comments:

Post a Comment