AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 25 September 2014

25 सितम्बर को मनाया जाएगा लोक सेवा दिवस

25 सितम्बर को मनाया जाएगा लोक सेवा दिवसअधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई जाएगी सुशासन की शपथ

खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - राज्य शासन के निर्देशानुसार 25 सितम्बर को सम्पूर्ण जिले में लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010, 25 सितम्बर से प्रभावशील हुआ था। जिसमें वर्तमान में 21 विभागों की 102 सेवायें इस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित की जा चुकी है। साथ ही वर्तमान में कुल 15 विभागों की 48 सेवाओं के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने एवं सेवा ऑनलाईन प्रदाय करने की सुविधा दी जा रही है।
इसी के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा अधिनियम प्रभावीशील होने की वर्षगांठ 25 सितम्बर को लोक सेवा दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक लोक सेवा एस.एस. जादम ने बताया कि लोक सेवा दिवस के अवसर पर - 
जिला कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोक सेवा की शपथ दिलाई जाएगी।
जिला मुख्यालय पर 25 सितम्बर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। 
लोक सेवा दिवस के दौरान जिले के सभी विद्यालयों में लोक सेवाओं के संबंध में वाद विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएॅं एवं प्रदर्शनी, नुक्कड नाटक आदि आयोजित किये जाएगे। विद्यार्थीयों को लोक सेवा केन्द्रों का भ्रमण कराकर उन्हें सेवा प्रदान की प्रक्रिया से अवगत भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है।
क्रमांक/100/2014/1472/वर्मा

No comments:

Post a Comment