AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 8 September 2014

शहर में श्री गणेष प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 6 संकलन केन्द्र स्थापित

शहर में श्री गणेष प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 6 संकलन केन्द्र स्थापित
आज दोपहर 12 बजे से सायं 7 बजे तक सौंप सकते है प्रतिमाएं

खण्डवा (7 सितम्बर) - जिला प्रशासन द्वारा छोटी श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर में 6 संकलन केन्द्र स्थापित किए गए है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन 6 संकलन केन्द्रों पर शहरवासी आज सोमवार दोपहर 12 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक श्री गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए सौंप सकते है। इन संकलन केन्द्रों पर नगर निगम द्वारा 1 अधिकारी, 1 कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के 1-1 कर्मचारी की ड्यूटी भी इन संकलन केन्द्रों पर लगाई जायेगी। 
इन 6 केन्द्रों पर इनकी ड्यूटी:- अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा स्थापित किए जाने वाले 6 संकलन केन्द्रों पर - 
माता चैक पर सहायक राजस्व निरीक्षक हरिशंकर दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इनका मोबाइल नंबर - 9826400533 है। 
वहीं नवचंडी परिसर पर सहायक राजस्व निरीक्षण राजेन्द्र पालीवाल को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर- 9826058285 है। 
इसी प्रकार नगर निगम प्रांगण में निखील पालीवाल की ड्यूटी लगाई गई है। जिनका मोबाईल नंबर- 9907020248 है। 
गणेष गौषाला में गुलाब तिरोले को नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर - 9754901455 है। 
इसी प्रकार डाक घर विद्युत नगर में सोभरन सिंह जाटव को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर - 9229462159 है। 
वही अनाज मंडी परिसर पर स्थापित संकलन केन्द्र में गोपालसिंह चैहान की ड्यूटी लगाई गई है। इनका मोबाईल नंबर - 8827629919 है। 

No comments:

Post a Comment