AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 30 September 2014

जनसुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करें - कलेक्टर श्री अग्रवाल

जनसुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करें - कलेक्टर श्री अग्रवाल
शहर के अंदर की सड़को की भौतिक स्थिति का जायजा ले ईपीडब्ल्यूडी - कलेक्टर श्री अग्रवाल
साथ ही अधूरे सड़क निर्माण के कार्य कब तक करेंगे पूर्ण डेड लाईन बताए
आपके अवलोकन के बाद मैं करूॅंगा सड़कों का निरीक्षण



 खण्डवा (29सितम्बर,2014) - सोमवार को समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने नगर निगम आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ खण्डवा शहर के अंदर निर्मित एवं निर्माणाधीन मार्गो की पृथक-पृथक समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त द्वारा एक-एक मार्ग के निर्माण की भौतिक स्थिति बताई गई। जिस पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने नवागत कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग को आगामी दो-चार दिनों में सभी 22 मार्गो का अवलोकन करने। उनकी क्या स्थिति है। कार्य कहा तक हो गया है। और आगामी कितने दिनों में यह पूर्ण हो जाएगा। यह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
 उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि बिना सड़को की भौतिक स्थिति को देखे आप जवाब न दे। पहले आप जाकर स्वयं एक-एक मार्ग का अवलोकन करे। आपके द्वारा सड़कों को देखकर पूर्ण करने की कार्य योजना बनाने के बाद मैं स्वयं आपके साथ चलकर एक-एक मार्ग जो की अधूरा है। या जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ है। उसका निरीक्षण करूॅंगा। इसके साथ ही आप यह स्वयं देख ले की। 22 कार्यो में आपने कितनी राशि खर्च की है। और कितनी राशि खर्च करना शेष है। ठेकेदार की सुविधा के हिसाब से नही जनसुविधा के हिसाब से कार्य करे ई साहब। जल्द से जल्द अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण करे। ताकि शहर के नागरिकों को परेशानी न हो। 
 इस दौरान बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शहर के बाहर के मार्गो के निर्माण की भी समीक्षा करते हुए उनकी भौतिक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि आप अपने दौरे के बाद मुझे बताए। मैं आपके साथ इन सड़कों के निर्माण की स्थिति का भी भौतिक निरीक्षण करूॅंगा। 
क्रमांक/134/2014/1506/वर्मा

No comments:

Post a Comment