AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 27 September 2014

कृषि महोत्सव गॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक

कृषि महोत्सव
गॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक
राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क खसरा खतौनी का भी किया जा रहा वितरण
जन्मी लक्ष्मी का भी हो रहा स्वागत
कृषि संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन
उन्नत कृषि तकनीकों का भी हो रहा प्रदर्शन
शालाओं में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी हो रही है आयोजित



 खण्डवा (27सितम्बर,2014) - जिले में कृषि क्रांति रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषकों को लाभकारी योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानों को प्रषिक्षण के माध्यम से नई उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही फसल संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा है। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता, खसरा खतौनी का वितरण विकासखण्डों के भ्रमण कार्यक्रम अनुसार संपादित किए जा रहे है। जिले से शुक्रवार को उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे एंव परियोजना संचालक आत्मा श्री एस. एस. राजपूत ने ग्राम बोरगंावखुर्द, पांझरिया, सोनगिर में प्रषिक्षण व संगोष्ठी में उपस्थित होकर किसानो को कृषि विभाग की किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एंव संगोष्ठी में कृषकों की भागीदारी अधिक से अधिक उपस्थित होकर कृषि क्राति रथ का अवलोकन करके सभी लाभकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर योजनाओ का लाभ लें।
 इसके साथ ही कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि क्रांति रथ के साथ अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से कृषकांे को नवीन उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है। वही राजस्व विभाग द्वारा पटवारियों, आरआई, और नायब तहसीलदार व तहसीलदार द्वारा निःशुल्क खसरा खतौनी वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही महिला शक्तिकरण विभाग द्वारा जिन ग्रामों में कृषि क्रांति रथ पहॅुंच रहा है। वहॉं जन्म लेने वाली बालिकाओं का स्वागत भी महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वागतम् लक्ष्मी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। 
आज 28 सितम्बर को यहॉं-यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 28 सितम्बर -
खण्डवा विकासखण्ड में लाडनपुर, तिरंदापुर और लोहारी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम लोहारी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ द्रोगालिया, नामानुर, कालापाठा, और लखोरा गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम लखोरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉव माखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ खारवा, बडिया खारवा और निहालवाडी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम निहालवाडी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ सेमरूढ और हरिपुरा पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम हरिपुरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ अंजनगॉंव, हिरापुर, धनोरा,, आरूद, और पोखर गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम पोखर में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ धारकबाडी, जलकुऑ, बीजोरामाफी और सिंगखाल पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बीजोरामाफी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ मंजाधड, खेरखेडा, और भवानिया पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम भवानिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
    क्रमांक/127/2014/1499/वर्मा

No comments:

Post a Comment