AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 26 September 2014

कृषि महोत्सव गॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक कृषि संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन

कृषि महोत्सव
गॉव-गॉव पहॅुंच रहा कृषि क्रांति रथ - किसानों को कर रहा है जागरूक
कृषि संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन
उन्नत कृषि तकनीकों का भी हो रहा प्रदर्शन
शालाओं में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी हो रही है आयोजित
 ------






खण्डवा (26, सितम्बर,2014) - सम्पूर्ण जिले में खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से 25 सितम्बर से प्रारंभ हुए कृषि महोत्सव के अंतर्गत जिले के सातों विकासखण्डों के ग्रामों में कृषि क्रांति रथ पहॅुंच रहे है। जहॉं-जहॉं कृषि क्रांति रथ पहॅुंच रहे है, वहॉ पर कृषि वैज्ञानिक एवं संबंधित विधा के पारंगत अधिकारी गॉंव के किसानों को बेहतर कृषि उत्पादन का प्रदर्शन कर जानकारी उपलब्ध करा रहे है। यही कारण है कि कई ग्रामों में तो ढोल नगाड़ो के साथ कृषि क्रांति रथ का स्वागत किया जा रहा है। 
  इसके साथ ही किसान संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके कड़ी में शुक्रवार को ग्राम मांडवा , ग्राम सोनगिर, और दिवाल में भी कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। वही जिन ग्रामों में कृषि क्रांति रथ पहॅुच रहे है। वहॉं की शालाओं में भी जिला शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल की छात्र-छात्राएॅं भी बढ़कर चढ़कर हिस्सा ले रहे है।  
  कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि क्रांति रथ के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण नयाब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और पटवारियों द्वारा किया जा रहा है। 
आज 27 सितम्बर को यहॉं-यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 26 सितम्बर -
खण्डवा विकासखण्ड में सिरपुर, बड़गॉंव गुर्जर, टिघरिया और बमनगॉंव आखई गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बमनगॉंव आखई में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ देवलीखुर्द, गदराखेडा, चिकतलाई, तालियाधड, मालाकुण्ड, सरमेश्वर, बोरखेडा, और चावराखेडा गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सरमेश्वर में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉव माखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ गोबरिया, बरखेडी और कुसंम्बिया गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम कुसुम्बिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ कुडिया और बरमलाय पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बरमलाय में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ अस्तरिया, घाटीखास, राजपुरा और घाटाखेडी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम दिवाल में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ मूंदी, गोराडिया, दाहोद, मिर्जापुर, मोहद और बीड़ पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बीड़ में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ नंदगॉंव, सडियापानी और सडियापानी सरकार पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम प्रतापपुरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
   क्रमांक/122/2014/1494/वर्मा

No comments:

Post a Comment