AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 24 September 2014

शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त अराजपत्रित पदों की भर्ती व्यापमं से

शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त अराजपत्रित पदों की भर्ती व्यापमं से

खण्डवा (19सितम्बर,2014) - शासकीय महाविद्यालय में सीधी भर्ती के रिक्त अराजपत्रित पदों की भर्ती व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के माध्यम से करवाई जायेगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने भर्ती की कार्यवाही शीघ्र करने को कहा है।

आयुक्त, उच्च शिक्षा श्री सचिन सिन्हा ने सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक और प्राचार्यों को प्रयोगशाला तकनीशियन, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की जानकारी तीन दिन में संचालक व्यावसायिक परीक्षा मण्डल को भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित भूतपूर्व सैनिक, निरूशक्तजन तथा अन्य सभी प्रकार के आरक्षण का पालन भी सुनिश्चित किया जाये।
क्रमांक/89/2014/1460/वर्मा

No comments:

Post a Comment