AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 12 June 2018

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना असंगठित मजदूरों के लिए बनेगी वरदान

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना असंगठित मजदूरों के लिए बनेगी वरदान

खण्डवा 12 जून, 2018 - प्रदेष के असंगठित श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा सुनिष्चित करने तथा उनके हित संवर्धन के उद्देष्य से राज्य शासन श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण ‘‘संबल‘‘ योजना प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत महिला श्रमिक को प्रसव पूर्व जांच के दौरान 4000 रू. तथा प्रसव के बाद 12 हजार रूपये की मदद देने का प्रावधान है। इसके अलावा इस योजना में श्रमिक की मृत्यु होने पर अन्त्येष्टि सहायता हेतु 5 हजार रू., दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये की मदद, स्थाई अपंगता पर 2 लाख रूपये की मदद, आंषिक स्थाई अपंगता पर 1 लाख रूपये की मदद दी जाती है। 
इसके अलावा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत मजदूरों के बच्चों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम व प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःषुल्क कोचिंग की सुविधा दी जायेगी। साथ ही मजदूर परिवारों के सदस्यों के  निःषुल्क इलाज की व्यवस्था के लिए राज्य बीमारी सहायता अंतर्गत की जायेगी। इस योजना में ई-रिक्षा तथा हाथ ठेला चालकों को ई-लोडर हेतु अनुदान भी दिलाया जायेगा। इस योजना के तहत पंजीबद्ध मजदूरों के परिवारों से 200 रूपये फ्लेट रेट पर विद्युत शुल्क लिया जायेगा। मजदूर परिवारों के बच्चों को कक्षा 1 से पी.एच.डी. तक षिक्षा हेतु शैक्षणिक शुल्क में छूट का प्रावधान इस योजना में किया गया है।  मजदूर परिवारों की आय में वृद्धि हेतु कौषल प्रषिक्षण का लाभ भी उनके परिवार के सदस्यों को दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment