AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 27 June 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 17 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 17 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 27 जून, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 17 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 57 मि.मी. वर्षा, हरसूद में 23 मि.मी. वर्षा व खालवा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। गत 1 जून 2018 से आज दिनांक तक जिले में 91.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष में आज दिनांक तक 109 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

No comments:

Post a Comment