AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 15 June 2018

एडीषनल कमिष्नर डॉ. सिंह ने की कृषि कल्याण अभियान की समीक्षा

एडीषनल कमिष्नर डॉ. सिंह ने की कृषि कल्याण अभियान की समीक्षा 

खण्डवा 15 जून, 2018 - जिले में चल रहे ‘‘कृषि कल्याण अभियान‘‘ की समीक्षा करने भारत सरकार कृषि एवं सहकारिता विभाग के एडीषनल कमिष्नर डा. अनिल प्रताप सिंह खण्डवा आये । डा. ए.पी.सिंह ने खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम कोरगला, पांझरिया, नागचून एवं पलकना में चल रहे कार्यो को देखा और इस अभियान के तहत तिलहन के मिनी किट, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं आम व नींबू की पौध वितरित की।  
कृषि से आय दुगुनी करने के संबंध में चलाये जा रहे इस विषेष कार्यक्रम में डा. ए. पी. सिंह ने सभी ग्रामों में कृषकों को सम्बोधित भी किया तथा भारत सरकार के इस प्रयास से फायदा उठाकर अपनी और जिले की प्रगति में योगदान देने की बात कही। डॉ. ए. पी. सिंह ने बताया कि चयनित ग्रामों में कृषकों को उन्नत किस्मों के तिलहन या दलहन के मिनी किट का वितरण होगा, सभी कृषकों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये और वितरित किये जावेगें, कृषकों को पॉच फलदार या अन्य पौधे भी वृक्षारोपण हेतु दिये जावेगे, गॉवों मे पषुओं के लिए वेक्सीनेषन एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम भी आयोजित किये जावेगें। कृषि की उन्नत तकनीकी प्रसारण हेतु आत्मा परियोजना द्वारा कृषक प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसमें  कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, आत्मा परियोजना,  पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित होकर कृषकों को जानकारी प्रदान करेगंे। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. डी.के.वाणी,, उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया परियोजना संचालक श्री आनंद सिंह सोलंकी, कृषि वैज्ञानिक श्री सुभाष रावत सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment