AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 June 2018

ग्राम स्वराज अभियान ‘‘मिशन इन्द्रधनुष‘‘ ब्लॉकवार प्रशिक्षण सम्पन्न

ग्राम स्वराज अभियान ‘‘मिशन इन्द्रधनुष‘‘ ब्लॉकवार प्रशिक्षण सम्पन्न 

खण्डवा 22 जून, 2018 - मिशन इन्द्रधनुष के लिए ब्लॉकस्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा सहयोगी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाईजरो को प्रशिक्षण डब्ल्यू.एच.ओ. सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. सुधीर सोनी और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार व्दारा 18 जून से 22 जून तक दिया गया। जिले के समस्त ब्लॉक व शहरी क्षेत्र ख्ंाडवा में हेडकाउन्ट सर्वे किया जावेगा। 
एस.एम.ओ. डॉ. सुधीर सोनी व्दारा शुक्रवार को ख्ंाडवा शहरी क्षेत्र मंे प्रशिक्षण में हेडकाउन्ट सर्वे कैसे करेगे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्रवार किया जावेगा, जिसमंे जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चो और गर्भवती माताओ का सर्वे किया जावेगा। सर्वे के आधार पर ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मिशन इन्द्रधनुष के तहत् छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओ की जॉच की जायेगी। सर्वे के आधार पर नामवार छूटे हुये बच्चे और गर्भवती महिलाओ की लिस्ट बनाकर सेवाये दी जावेगी। उक्त सेवाये प्रथम चरण 16 जुलाई एवं द्वितीय चरण 13 अगस्त, तृतीय चरण 10 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। इसके लिए कम्यूनिकेशन कार्ययोजना भी प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए बनाई जावेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगो को जानकारी देकर पूर्ण टीकाकरण किया जा सके। सर्वे आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा घर-घर जाकर किया जायेगा, इसी के आधार पर टीकाकरण किया जावेगा। टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार व्दारा बताया गया कि सर्वे मंे कोई गलती न हो जिले व ब्लॉकस्तर से सर्वे कार्य का क्रास चेक भी किया जावे एवं सर्वे कार्य मे कोई भी लापरवाही नही बरती जावें। साथ ही सर्वे का कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाये। 

No comments:

Post a Comment