AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 5 July 2018

संधारण समिति गठित कर, कलेक्ट्रेट को सर्व सुविधायुक्त बनाया जायेगा - कलेक्टर श्री गढ़पाले

संधारण समिति गठित कर, कलेक्ट्रेट को सर्व सुविधायुक्त बनाया जायेगा - कलेक्टर श्री गढ़पाले 

खण्डवा 5 जुलाई, 2018 - खण्डवा कलेक्ट्रेट को सर्व सुविधायुक्त बनाने के प्रयास किए जायें। कलेक्ट्रेट परिसर में सुलभ शौचालय निर्मित कराने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाये। कलेक्ट्रेट संधारण समिति का विधिवत गठन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए रजिस्टार फम्र्स एण्ड सोसायटी के माध्यम से समिति का विधिवत पंजीयन कराया जाये। कलेक्ट्रेट परिसर में केंटीन संचालन के लिए इण्डियन काॅफी हाउस या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान से बात की जाये। साथ ही कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाएं सुधार कर इसे आईएसओ सर्टिफाइड कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाये। यह निर्देष कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने अपने कक्ष में आयोजित कलेक्ट्रेट संधारण समिति की पहली बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, डिप्टी कलेक्टर श्री महेष बड़ौले सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज को कलेक्ट्रेट परिसर में झूलाघर संचालित करने तथा आंचल कक्ष स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देष दिए कि झूलाघर में सीसीटीवी केमरे भी लगाये जायंे। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के छोटे बच्चों को ड्यूटी के समय इस झूलाघर में रखने की सुविधा उपलब्ध रहे। झूलाघर में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी पर बच्चों को पसंद आने वाली फिल्में व कार्टून फिल्में प्रदर्षित की जायें तथा बच्चों के लिए खिलौने भी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में बनने वाले सुलभ काम्प्लेक्स व केंटीन में कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित दरों में रियायत देने का प्रावधान भी किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment