AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 18 July 2018

छैगांवमाखन मंे उन्नत खेती देखीं राज्यपाल श्रीमती पटेल ने

छैगांवमाखन मंे उन्नत खेती देखीं राज्यपाल श्रीमती पटेल ने  

खण्डवा 18 जुलाई, 2018 - राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को छैगांवमाखन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विधायक पंधाना श्रीमती योगिता बोरकर, कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को छैगांवमाखन के किसान नरेन्द्र सिंह चैहान के खेत में जाकर आम, अनार व जामफल की फसल देखी। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने छैगांवमाखन में उपस्थित किसानों को समझाइष दी कि वे खेतों में नरवाई को न जलायें, बल्कि इससे जैविक खाद तैयार करें, जिससे कि उनके खेतों में अच्छी फसल हो सके। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस दौरान उपसंचालक उद्यानिकी को निर्देष दिए कि नरेन्द्र चैहान व अन्य उन्नतषील किसानों द्वारा अपने खेतों में जो नए-नए प्रयोग किए जा रहे है उनका डोक्यूमेंटेषन कराए तथा उनका प्रचार प्रसार भी कराये ताकि जिले के अन्य किसान भी इन प्रयोगों से लाभ लें सके। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र चैहान द्वारा अपने खेत के 3 एकड़ क्षेत्र में अनार, जामफल व आम के पौधे लगाए गए हैं तथा उन्नत तरीकों से उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्षन में खेती की जा रही है। खेत में सोलर सिस्टम भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से पौधो में सिंचाई की व्यवस्था की गई है। किसान नरेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि उसने अपने खेत में आम के 500 , जामफल के 600 व अनार के 700 पौधे उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्षन में लगाए है।

No comments:

Post a Comment