AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 23 July 2018

गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है प्रदेष सरकार - स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह

गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है प्रदेष सरकार
- स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह
विकास पर्व के तहत 34.58 करोड़ रू.लागत के 14 निर्माण कार्यो का हुआ शुभारंभ




खण्डवा 23 जुलाई, 2018 - प्रदेष सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर चलकर गरीबों के कल्याण के लिए कार्य रही है। सरकार की अधिकांष योजनाएं गरीबों किसानों, महिलाओं व समाज के सबसे पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए प्रारंभ की गई है। यह बात प्रदेष के स्कूल षिक्षा मंत्री कुंवर डाॅ. विजय शाह ने स्थानीय पुरानी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विकास पर्व के तहत निर्माण कार्यो के लोकार्पण व शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व 34.58 करोड़ रूपये लागत के 14 निर्माण कार्यो का शुभारंभ अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
       स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने इस अवसर पर कहा कि गरीब परिवारो को बिना जातिगत भेदभाव के रियायती दर पर एक रूपये किलो में गेंहू, चावल व नमक तथा खालवा के आदिवासियों को 10 रूपये किलो दर पर तुअर दाल उपलब्ध करा रही है। गरीबों का अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है। अस्पताल तक आने जाने के लिए सभी को 108 एम्बूलेंस की सुविधा उपलब्ध है। गरीब पंजीबद्ध मजदूरों को 200 रू. फ्लेट रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को बिजली के निःषुल्क कनेक्षन दिए जा चुके है। 
स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅं. शाह ने बताया कि पिछले दिनों प्रारंभ मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत गरीब पंजीकृत असंगठित श्रमिक के बच्चों की कक्षा पहली से लेकर कॉलेज तक की फीस शासन भरेगी। मजदूर को अब मजबूर रहने नहीं दिया जाएगा। यदि मजदूर की सामान्य मृत्यु होती है तो उसे 2 लाख रूपए की राशि तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅं. शाह ने बताया कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब व्यक्तियों का 5 लाख तक का बीमा कराया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना 15 अगस्त से लागू होगी, तब तक प्रदेश के गरीबों को स्वैच्छा अनुदान से सहायता मिलती रहेगी।
     मंाधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार ने जितने विकास कार्य गत 15 वर्षो में किए है उतने उससे पूर्व की सरकार द्वारा 50 वर्षो में भी नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं के मामले में प्रदेष सरकार ने नागरिकों को काफी राहत दी है। आज से 15 वर्ष पूर्व सड़कों व बिजली आपूर्ति की स्थिति किसी से भी छुपी नही है।  
विकास पर्व के दौरान कुल 14 निर्माण कार्यो का हुआ शुभारंभ
स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर की उपस्थिति में सोमवार को विकास पर्व पर जिन 14 कार्यो का शुभांरभ किया उनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 10 कि.मी. लम्बाई के 4 कार्य शामिल है, जिनकी लागत 4.69 करोड़ रू. है। इसी तरह हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 8.10 कि.मी. लम्बाई के 3 कार्य शामिल है, जिनकी लागत 17.64 करोड़ रू. है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र का एक कार्य शामिल है, जिनकी लागत 20.22 लाख रू. है। जबकि पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 1.50 कि.मी. लम्बाई के 6 कार्य शामिल है, जिनकी लागत 12.03 करोड़ रू. है। 
  विकास पर्व के अवसर पर मांधाता विधानसभा क्षेत्र में जिन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उनमें 256.78 लाख रूपये लागत से बनने वाले रिछफल से इंधावड़ी मार्ग लम्बाई 6.20 कि.मी. का मजबूतीकरण एवं 8 नग पुलिया का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा 131.78 लाख रूपये लागत से बनने वाले अंजनियाकला से धमनगांव मार्ग लम्बाई 3.50 कि.मी. एवं मार्ग में स्लेब कलवर्ट एवं ह्यूम पाईप कलवर्ट का निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार 54.92 लाख रूपये लागत से बनने वाले मसलाय से एखण्ड मार्ग लम्बाई 2.60 कि.मी. का मजबूतीकरण एवं 2 नग पुलिया का निर्माण कार्य तथा लगभग 25.98 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले माकड़कच्छ से पलसूद मार्ग लम्बाई 4.105 कि.मी. में से 0.565 लम्बाई का मजबूतीकरण कार्य शामिल है। इस तरह मांधाता विधानसभा क्षेत्र में लगभग 469.67 लाख रूपये से निर्मित होने वाले कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
हरसूद विधानसभा क्षेत्र में जिन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उनमें 659.28 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले सांवलीखेड़ा लंगोटी मार्ग में कुडिया नाले पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य तथा लगभग 775.53 लाख रूपये लागत से बनने वाले खालवा देड़तलाई मुख्य जिला मार्ग में मांझरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा 329.53 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले खण्डवा होषंगाबाद से बरूड़ मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है। इस तरह हरसूद विधानसभा मंे लगभग 1764.34 लाख रूपये लागत से निर्मित हो रहे कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में जिन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उनमें 20.22 लाख रूपये लागत से बनने वाले लोहरी से लाडनपुर मार्ग पर स्लेब कलवर्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।  
पंधाना विधानसभा क्षेत्र में जिन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उनमें 635.68 लाख रूपये लागत से निर्मित सिंगोट मोरदड़ गांधवा सिवल मुख्य जिला मार्ग में लखोरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण तथा लगभग 497.07 लाख रूपये लागत से निर्मित पंधाना आरूद बागमला बोरगांव मुख्य जिला मार्ग में सुक्ता नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा 27.04 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले पिपलोद से हीरापुर मार्ग के 0.300 कि.मी. का मजबूतीकरण कार्य, लगभग 20.01 लाख रूपये लागत से निर्मित हो रहे सिंगोट मोरधड गांधवा पाडल्या मार्ग में स्लेब कलवर्ट का निर्माण कार्य, लगभग 16.87 लाख रूपये लागत से बनने वाले पंधाना कुंडिया बरखेड़ी मार्ग लम्बाई 1 कि.मी. का मजबूतीकरण का कार्य तथा लगभग 7.19 लाख रूपये लागत से निर्मित हो रहे गुडी हाई स्कूल पहुंच मार्ग की लम्बाई 0.20 कि.मी. का मजबूतीकरण का कार्य शामिल है। इस तरह पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 71.11 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।

No comments:

Post a Comment