AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 21 July 2018

रूपा के लिए बरसात का मौसम नहीं है अब समस्या

सफलता की कहानी

रूपा के लिए बरसात का मौसम नहीं है अब समस्या
‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना‘‘ की मदद से जीवन हुआ खुषहाल

खण्डवा 21 जुलाई, 2018 - पहले हर बरसात रूपा के लिए समस्या बनकर आती थी। कच्चे घर में सांप, बिच्छू व अन्य कीड़े मकोड़े कभी भी निकल आते थे। रात में पानी छत से टपकता था तो रातो की नींद हराम हो जाती थी। जब से प्रधानमंत्री आवास में मिली 1.50 लाख रूपये की मदद से रूपा के पति जितेन्द्र पाल ने अपने ग्राम अहमदपुर खैगांव में पक्का मकान बनाया है, तब से बरसात का मौसम रूपा के लिए समस्या लेकर नहीं आता है।
 रूपा बताती है कि उसका पति जितेन्द्र पाल गांव में ही मजदूरी करता है तथा वह भी कक्षा 1 व कक्षा 2 में पढ़ने वाले अपने दो छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रायवेट स्कूल में पढ़ाने जाती है।  रूपा और उसका पति जितेन्द्र दोनो मेहनत कर अपने दो बच्चों का भविष्य सँवार रहे है। रूपा ने बताया कि कच्चे मकान में शौचालय न होने से बरसात के मौसम में व रात्रि में खुले में शौच जाने में सुरक्षा के साथ साथ कीडे कांटों से बहुत डर लगता था। जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका पक्का मकान बना है अब उसकी यह समस्या भी दूर हो गई है। इसके लिए रूपा सरकार का आभार प्रकट करना कभी नहीं भूलती है।

No comments:

Post a Comment