AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 19 July 2018

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खण्डवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खण्डवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 

खण्डवा 19 जुलाई, 2018 - मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 32वीं एमपी सीनियर महिला एवं पुरुष राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों मदन मोहन मंदिर मुरार ग्वालियर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण खंडवा के 9 खिलाड़ियो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 22 जिलों से खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्राधिकरण के ताइक्वांडो प्रशिक्षक  सोमेश्वर राव ने बताया कि महिला वर्ग में अन्डर 49 केजी वजन वर्ग में सोनाली फ्रांसिस, अंडर-62 केजी वजन वर्ग में दीपिका बुराथोकी, अंडर 67 केजी में मानसी रौतेला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा अंडर 46 केजी वजन वर्ग में मानसी फ्रांसिस, अंडर 57 केजी वजन वर्ग में लाता खतवासे को रजत पदक प्राप्त किया है। इसी प्रतियोगिता में पूजा राज पाली सोनाली खतवासे अंडर 53 केजी वजन वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस तरह कुल 3 स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त करके खण्डवा महिला वर्ग में प्रथम पूरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है
      प्रशिक्षक सोमेश्वर राव ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सोनाली फ्रांसिस,  मानसी रौतेला, दीपिका बुराथोकी जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र एवं जिला खेल अधिकारी रीना चैहान ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment