AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 29 July 2018

ओंकारेश्वर सागर में 192.41 मीटर व इंदिरा सागर में 252.05 मीटर हुआ जल स्तर

ओंकारेश्वर सागर में 192.41 मीटर व इंदिरा सागर में 252.05 मीटर हुआ जल स्तर

खण्डवा 29 जुलाई, 2018 - मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से अब तक प्रदेष के खण्डवा सहित 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है। सर्वाधिक वर्षा 663.1 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 235.3 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर सागर का जल स्तर अब 192.41 मीटर व इंदिरा सागर का जल स्तर 252.05 मीटर हो गया है। उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर सागर का उच्चतम जल स्तर अब 196.60 मीटर व इंदिरा सागर का उच्चतम जल स्तर 262.13 मीटर है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले खण्डवा, मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, भिण्ड, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ और नीमच हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, हरदा, बैतूल, अशोकनगर और जबलपुर हैं। कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं।

No comments:

Post a Comment