AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 17 July 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने छैगांव में आंगनवाड़ी, स्कूल व अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने छैगांव में आंगनवाड़ी, स्कूल व अस्पताल का किया निरीक्षण 

खण्डवा 17 जुलाई, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने छैगांवमाखन में प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण कर वहां की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था देखी, जहां मंगलवार होने से निर्धारित मेन्यू अनुसार विद्यार्थियों को खीर, पुड़ी, सब्जी वितरित किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा स्कूल व आंगनवाड़ी मंे स्वच्छता रखने की समझाइष संबंधित षिक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दी। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अस्पताल परिसर में ही स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र भी देखा। कलेक्टर श्री गढ़पाले  छैगांवमाखन के किसान नरेन्द्र सिंह चैहान के खेत में भी गए, जहां 3 एकड़ क्षेत्र में अनार, जामफल व आम के पौधे लगे हुए है तथा उन्नत तरीकों से उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्षन में खेती की जा रही है। खेत में सोलर सिस्टम भी लगा हुआ है, जिसकी मदद से पौधो में सिंचाई की व्यवस्था की गई है। किसान नरेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि उसने अपने 3 एकड़ के खेत में आम के 500 , जामफल के 600 व अनार के 700 पौधे उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्षन में लगाए है।

No comments:

Post a Comment