AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 25 July 2018

खण्डवा सहित प्रदेश के 21 जिलों में अब तक हुई सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा सहित प्रदेश के 21 जिलों में अब तक हुई सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा 25 जुलाई, 2018 - मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में गत 1 जून से 24 जुलाई तक 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 26 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 4 है। सर्वाधिक वर्षा 624.6 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 217.2 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, सिंगरौली, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, गुना, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सीहोर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, ग्वालियर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, देवास, श्योपुरकलां, भिण्ड, हरदा, शिवपुरी, भोपाल, बैतूल, दतिया, अशोकनगर और पन्ना हैं। कम वर्षा वाले जिले कटनी, डिण्डोरी, रीवा और अलीराजपुर हैं।

No comments:

Post a Comment