AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 26 July 2018

जिले के 92 छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न आवंटित

जिले के 92 छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न आवंटित

खण्डवा 26 जुलाई, 2018 - कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना के लिए जिले में दर्ज 92 छात्रावासों में 4795 विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न प्राप्त हुआ है।  जिला आपूर्ति अधिकारी श्री डी.एस. मुजाल्दा ने बताया कि खाद्यान्न में गेंहू 57540 किलोग्राम एवं चावल 14385 किलोग्राम प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कुल 71925 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रति छात्र को 15 किलों खाद्यान्न प्राप्त किया जायेगा, जिसमें 12 किलोग्राम गेंहू व 3 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जायेगा। खाद्यान्न 1 रूपये प्रतिकिलो के मान से वितरित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृत कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावासों के दो अधिकृत व्यक्तियों का आधार नम्बर पोर्टल पर दर्ज कराये जिससे पीओएस मषीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर खाद्यान्न प्रदाय किया जा सके। 

No comments:

Post a Comment