AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 24 July 2018

छैगांवमाखन के उत्कृष्ट स्कूल में विधिक साक्षरता षिविर सम्पन्न

छैगांवमाखन के उत्कृष्ट स्कूल में विधिक साक्षरता षिविर सम्पन्न

खण्डवा 24 जुलाई, 2018 - मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देष पर जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री संजय शुक्ला के मार्गदर्षन पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छैगांवमाखन में विधिक साक्षरता षिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता षिविर में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेष मंडलोई ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देष्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय सहज, सुलभ एवं निःषुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने अपने संबोधन में निःषुल्क विधिक सहायता योजना, लोक अदालत, मध्यस्थता योजना एवं नालसा की एसिड पीड़ितों के लिये विधिक सेवा योजना विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्य विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत आईपीसी की धारा 294, 323, 506 को उदाहरण देकर समझाया गया। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पर प्रकाष डाला और विभिन्न विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई जैसे महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 के बारे में बताया। आयोजित विधिक साक्षरता षिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. एस. मंडलोई विषेष रूप से उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment