शतायु वृद्धजनों के विशेष आतिथ्य में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ------जिला स्तरीय कार्यक्रम में पॉंच शतायु वृद्धों का किया गया सम्मान ------निःशुल्क परीक्षण शिविर का भी किया गया आयोजनपंधाना और ओंकारेश्वर में भी कार्यक्रम हुए आयोजितमाता-पिता संस्कार और संस्कृति की कुंजी - महापौर श्रीमती शाहबुजुर्गों के आर्शीवाद और सेवा से मिलती है अमूल्य खुशी - जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमरहमारे संस्कारों का है वृहद इतिहास - विधायक श्री वर्मामाता-पिता से बड़ी नही कोई पूॅंजी - कलेक्टर श्री अग्रवाल
खण्डवा (01 अक्टूबर,2014) - अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किए जा रहे 100 एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के शतायु वृद्धजन मंचासीन हुए। इस अवसर पर शहर की महापौर श्रीमती भावना शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा , कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पॉंच शतायु वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल एवं 1000 रूपये की राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर 104 वर्ष आयु की शेराबी, 101 वर्ष आयु की संदल बाई, 101 वर्ष आयु की जागृति बाई , 101 वर्ष आयु के पूनमचंद पाल और 101 वर्ष आयु की जगवंता बाई का अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों का भी जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों, और संचार प्रतिनिधियों ने फूलमाला एवं श्रीफल से सम्मान किया। वही कार्यक्रम में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सम्मान समारोह में उपस्थित वृद्धजनों को भी अपनी बात कहने का आग्रह किया। जिस पर सम्माननीय वृद्धजनों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
श्रवण यंत्र एवं छड़ी का किया गया वितरण - इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जरूरतमंद बुजूर्गों को श्रवण यंत्र एवं छड़ी का वितरण भी किया गया। जिस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशों पर सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने वृद्धजनों को श्रवण यंत्र लगाने एवं उसके देखभाल की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा -
ऽ बालकृष्ण पिता बाबूलाल खण्डवा
ऽ सतवाजी पिता रंगलाल खण्डवा
ऽ नौसीबाई पिता गणपत खण्डवा
ऽ बलीराम पिता नामदेव खण्डवा
ऽ बोदर पिता सेवा खण्डवा को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
छड़ी के अतंर्गत आने वाले - वही -
ऽ कमल सिंह पिता बाबू सिंह
ऽ प्रतिभा पित गणपत खण्डवा
ऽ नीला बाई पति पन्नालाल खण्डवा
ऽ तारा बाई पति देवराम खण्डवा
ऽ सुधरा बाई पति शेख अफजल खण्डवा को छड़ी का वितरण किया गया।
माता-पिता संस्कार और संस्कृति की कुंजी - अंर्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। शहर की महापौर श्रीमती भावना शाह ने माता पिता को हमारी संस्कृति और संस्कार की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आर्शीवाद के रूप में हमें यह आज का दिन मिला है। हम सभी को अपने माता - पिता की सेवा करनी चाहिए। क्यों कि जब दो माता पिता अपने सभी पुत्र-पुत्रीयों की सेवा कर सकते है। तो दो लोगों की सेवा सभी पुत्र एवं पुत्री क्यों नही कर सकते है।
बुजुर्गों के आर्शीवाद और सेवा से मिलती है अमूल्य खुशी - इसके साथ ही कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि बुजूर्गों के आर्शीवाद एवं सेवा से अमूल्य खुशी मिलती है। लेकिन आज का युवा मार्ग से भटक गया है। उन्हें सद मार्ग में लाने की आवश्यकता है।
हमारे संस्कारों का है वृहद इतिहास - वही खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने अपने आप को हमेशा एक बेटे के रूप में वृद्धजनों की सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे बुजूर्गो के कारण हमारे संस्कारों का वृहद इतिहास है।
माता-पिता से बड़ी नही कोई पूॅंजी - इसके साथ ही जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने दुनिया में माता-पिता को सबसे बड़ी पूॅंजी बताया। उन्होंने कहा कि हमें वृद्धजनों को समझने की जरूरत है। हमंे आवश्यकता है उनसे अच्छा व्यवहार करने की। क्यों कि हम सब पर यह माता-पिता का आर्शीवाद ही है कि हम यहॉं पर है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि हम सब संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। तो प्रशासन एवं भरण पोषण अधिनियम की जरूरत नहीं होगी। पर अपवादों की संख्या अधिक है। इसलिए माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के संदर्भ में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आगे भी अच्छे कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किये जाएगें।
यह भी हुआ खास - इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशुल्क परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किया। साथ ही सम्मान समारोह स्थल पर पहॅुचकर उन्होंने वृद्धजनों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
पंधाना और ओंकारेश्वर में भी हुआ आयोजन - वही अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पंधाना में भी जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक योगिता नवल सिंह बोरकर और एसडीएम जानकी यादव ने वृद्धजनों का स्वागत किया। वही ओंकारेश्वर में ओल्ड एज होम में पहॅुचकर पुनासा एसडीएम बी. कार्तिकेयन ने वृद्धजनों का सम्मान किया। जिले के सम्पूर्ण जनपदों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वागत भाषण सोसायटी फॉर मेक्सीमाइसिंग एग्रीकल्चरल एण्ड रूरल टैक्नोलॉजी की संचालक श्रीमती अनिता सिंह ने दिया। वही आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रियंका गोयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल मण्डलोई द्वारा किया गया।
क्रमांक/01/2014/1518/वर्मा
No comments:
Post a Comment