AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 19 October 2014

जन सूचना अभियान पर


जन सूचना अभियान परनिबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा (17,अक्टूबर,2014) - जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय जन सूचना अभियान के अंतिम दिन जन सूचना अभियान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय (डीएफपी) द्वारा जन सूचना अभियान के आयोजन स्थल पर पर आयोजित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सूरजकुण्ड की स्मार्ट क्लास में भाग ले रही छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुमारी मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कुमारी शबनम खान दुसरे और कुमारी वैशाली खाण्डे तीसरे स्थान पर रही। जन सूचना अभियान के समापन समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने पुरस्कार प्रदान कर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। 
क्रमांक/76/2014/1595/वर्मा

No comments:

Post a Comment