AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 23 October 2014

= खा़द्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह द्वारा दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं =

खा़द्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह द्वारा दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
खण्डवा (22 अक्टूबर,2014) - प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने रोशनी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री शाह  ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धी का संदेश देता है।
श्री शाह ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धी और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा है कि इस पर्व से सभी जीवन में नए हर्ष और उत्सव का संचार होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रकाश का पर्व सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि जीवन में भी उजाला लायेगा। 

No comments:

Post a Comment