AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 October 2014

कृषि महोत्सव के अंतर्गत हो रहे आयोजन

कृषि महोत्सव के अंतर्गत हो रहे आयोजन

खण्डवा (11अक्टूबर,2014) - शुक्रवार को कृषि महोत्सव अंतर्गत चल रहे कृषि क्रांति रथ पूर्व निर्धारित भ्रमण पथ पर निरंतर गतिमान है और पथ पर आने वाले ग्राम एवं उनके सम्मिलित ग्रामो के कृषक उससे लाभांवित हो रहे है। विकासखण्ड पंधाना के ग्राम चिचखेडा, जिरवन, नहारमाल, बलवाडा में भ्रमण किया। भ्रमण दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा श्री अमित तोमर की उपस्थिति में ग्राम जिरवन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सूरजधारा योजना से 10 मिनिकीट एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 25 किटो का वितरण किया गया। कृषि वैज्ञानिक रूपेष जैन द्वारा खेती में पषुपालन के महत्व को बताया। साथ ही पषुओ की बीमारी के संबंध में जानकारी दी गई एवं पषु टीकाकरण करवाने के लिए कृषको को जागरूक किया व खसरा खतौनी का भी वितरण किया गया। 
क्रमांक/32/2014/1549/वर्मा

No comments:

Post a Comment