AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 19 October 2014

जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ


जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ

खण्डवा (17,अक्टूबर,2014) - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 18 अक्टुबर -
ऽ    खण्डवा विकासखण्ड में अमोदा, मातपुर, पिपल्या, और जिन्वानिया गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम पिपल्या में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
ऽ    इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ जुनापानी, मिरपुर, अहमदनगर, असरफ नगर, मोहन्याभाम और सैदाबाद गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम मोहल्याभाम में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
ऽ    वही छैगॉवमाखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ सालई, केसून, और जामन्या गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम जामन्या में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
ऽ    इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ टिटवास गॉव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम टिटवास में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
ऽ    वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ हडियाखेडा, लुन्हार, और सेमल्या गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सेमल्या में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
ऽ    इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ अजनिया कलां, भादलीखेडा, सरल्या और पिपलानी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सरल्या में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
ऽ    इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ सिंधखेड़ और सिवरिया गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सिवरिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।  
   क्रमांक/72/2014/1591/वर्मा 

No comments:

Post a Comment