AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 October 2014

खण्डवा में 15 करोड़ की राशि से निर्मित होगा संगीत संकुल - संस्कृति राज्य मंत्री श्री पटवा

खण्डवा में 15 करोड़ की राशि से निर्मित होगा संगीत संकुल - संस्कृति राज्य मंत्री श्री पटवा
किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत हुये श्री समीर





खंडवा (13 अक्टूबर,2014) - मध्यप्रदेश शासन द्वारा खण्डवा में 15 करोड़ रूपये की राशि से संगीत महाविद्यालय के संगीत संकुल का निर्माण किया जाएगा। यह बात सेामवार को आयोजित 16 वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियॉं हो चुकी है और भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य मंत्री श्री पटवा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मंे कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए नित - नये प्रयास कर रही है। ताकि कलाकारों को बढ़ावा मिले और वह सफलता के आयाम अर्जित करें। क्योंकि जब हम कला को आगे बढ़ाएगें उसे निखारेंगे तभी ऊॅंचाईयॉं हासिल होंगी।
आज सोमवार को सुप्रसिद्ध विख्यात पार्श्व गायक अभिनेता एवं बहुआयामी प्रतिभाओं के धनी स्वर्गीय श्री किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन ग्राउण्ड खंडवा में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुॅंवर श्री विजय शाह और राज्यमंत्री संस्कृति एवं पयर्टन विभाग श्री सुरेन्द्र पटवा ने देश के सुप्रतिष्ठित गीतकार  श्री समीर साहब को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से विभूषित किया। 
इस अवसर पर विधायकगण श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर, और महापौर श्रीमती भावना शाह के साथ ही अलंकरण समारोह में भारतीय सिनेमा की जानीमानी अदाकारा सुश्री ऊषा मंगेशकर  भी उपस्थित थी।  
अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्राप्त करने के पश्चात् श्री समीर ने मध्यप्रदेश शासन का शुक्रिया अदा करते हुये खंडवा के लोगों से मिले प्रेम और मेहमान नवाजी की भी प्रशंसा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा दिये जाने वाले किशोर कुमार सम्मान की महत्वता बतलाते हुयें कहा कि यह सम्मान बहुत महत्व रखता है। क्योंकि इसकी ऐहमियत आज भी बरकरार है। अंत में उन्होंने मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मेरे पास शुक्रिया कहने के लिये भी अल्फाज नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने पिता और मशहुर गीतकार श्री अंजान के साथ किशोर दा के कुछ अनुभव भी साझा किए। 
इसके साथ ही इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री विजय शाह ने जन्मभूमि के प्रति किशोर के प्रेम को एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार देश - विदेश जहॉं भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने जाते थे। वहॉं अपना परिचय किशोर कुमार खण्डवावाला के नाम से देते थे। जो कि उनके व्यक्तित्व को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता था। 
कार्यक्रम का आभार संस्कृति विभाग की संचालक श्रीमती रेनु तिवारी   ने व्यक्त किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये कलेक्टर महेश अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन पड़ा। 
अलंकरण समारोह के पश्चात् देश के सुप्रसिद्ध विख्यात पार्श्व गायिक सुश्री ऊषा मंगेशकर एण्ड गु्रप ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति भी दी। जिसमें किशोर दा को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुये पार्श्व गायिक सुश्री ऊषा मंगेशकर ने किशोर कुमार के यादगार तराने भी गाये। 
क्रमांक/45/2014/1562/वर्मा

No comments:

Post a Comment