AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 16 October 2014

जिलास्तरीय पेन्टावेलेन्ट प्रषिक्षण आयोजित

जिलास्तरीय पेन्टावेलेन्ट प्रषिक्षण आयोजित 
पांच का दम सुई लगेगी कम।। पांच बिमारीयो से मुक्त करेगे हम।।


खण्डवा (16,अक्टूबर,2014) - पैन्टावेलेन्ट वैक्सिन जिले मे 1 नवम्बर को प्रारंभ हो रही है। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को जिला स्तर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गणेषतलाई खंडवा मे पेन्टावेलेन्ट प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। प्रषिक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी व्दारा पेन्टावेलेन्ट वैक्सिन का उपयोग, रखरखाव एवं सावधानीयो के बारे मे बताया गया। डॉ0 पनिका मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्स्य अधिकारी व्दारा जिले मे पेन्टावेलेन्ट के शुभारंभ के लिए कार्ययोजना तैयार करने केा कहा गया।  एस.एम.ओ. बैतूल व्दारा पेन्टावेलेन्ट के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई तथा यह बताया गया की एक वैक्सिन मे डी.पी.टी., हेपेटाईटीस-बी. एवं हिब वैक्सिन का समावेष है।
 इसके प्रारंभ होने पर वर्तमान मे चल रही डी.पी.टी. एवं हैपेटाईटिस- बी वैक्सिन टीकाकरण से खत्म हो जायेगी इसकी स्थान पर पेन्टावेलेन्ट का उपयोग किया जावेगा। पेन्टावेलेन्ट देड माह, ढाई माह एवं साढे तीन माह के बच्चो को लगाया जावेगा। 
प्रषिक्षण मे जिलास्तर से डॉ0आर.सी.पनिका,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ0 एच.एन.नायक,जिला टीकाकरण अधिकारी, तथा डब्ल्यु एच.ओ. बैतूल से डॉ0 अविनाष कनेरे एस.एम.ओ. व्दारा प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण मे ब्लॉक के बी.एम.ओ.,बी.पी.एम.,बी.ई.ई.,बी.सी.एम. उपस्थित हुए।
क्रमांक/62/2014/1579/वर्मा

No comments:

Post a Comment