AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 October 2014

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी मेराथन दौड़ का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी मेराथन दौड़ का हुआ आयोजन
कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
 








खण्डवा (31 अक्टूबर 2014) - सम्पूर्ण देश समेत जिले में 31 अक्टूबर लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मिनी मैराथन एकता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर निगम परिसर से प्रारंभ एकता दौड़ को कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
  राष्ट्रीय एकता अमर रहे के उद्घोषो के साथ एकता दौड़ नगर निगम प्रागंण से प्रारंभ हुई जिसमें खुद कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के साथ अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, एडीशनल एसपी गोपाल खाण्डेल, एसडीएम महेन्द्र सिंह कवचे, जिला शिक्षा अधिकारी संजय भालेराव, जिला समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान श्री सोलंकी, सीएमएचओ आर.सी. पनिका, समेत अन्य जिला अधिकारी एवं छात्र-छात्राएॅं शामिल हुए। 
एकता दौड़ नगर निगम से होते हुए घण्टाघर, बाम्बे बाजार, केवलराम पेट्रोल पंप, बुधवारा, दूध गली, स्टेशन रोड होते हुए वापस इसी मार्ग से नगर निगम प्रागंण पहॅुचकर समाप्त हुई। जिसके बाद कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी उपस्थितों को नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता, और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। 
क्रमांक/122/2014/1642/वर्मा

No comments:

Post a Comment