AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 October 2014

श्रमदान से बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

श्रमदान से बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश


खण्डवा (14,अक्टूबर,2014) - म.प्र. जन अभियान परिषद् छैगांमाखन की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जामन्या ने जल संरक्षण के लिये  बोरी बंधान बनाया। बोरी बंधान में जहां खर्च कम आता हेै।बल्कि कम मेहनत में भी काभी जल का संरक्षण किया जा सकता है। जल को सहेजने के लिए विकासखंड कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लगातार प्रयास करती है। जिनके सार्थक परिणाम भी आ रहे है। यही करण है कि गांव गांव में बोरी बंधान के माध्यम से जल संरक्षण किया जा रहा है।  जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनी कार्य करते ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जामन्या के अध्यक्ष आत्माराम सचिव लोकेन्द्रसिंह सभी सदस्यो ने एवं ग्रामीणजनो और विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा सभी ने मिलकर  40 बोरिया का एक बोरी बंधान बनाया है । इस कार्य हेतु समिति के सदस्यो ने आपस में बोरी एकत्रित कर 40 बोरीयां में मिट्टी भरकर श्रमदान के माध्यम से ग्राम जामन्या के समीप में बोरी बंधान किया। इस कार्य में ग्रामवासियों ने भी सहयोग किया। बोरी बंधान का निर्माण हो जाने से पर्याप्त मात्रा  में जल एकत्र हो गया है। जिसमें पशुओं को पीने के लिए जल का उपयोग किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष  पंचायत द्वारा बनाये गये पक्के स्टापडेमों के प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गेट लगाये जाने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
क्रमांक/50/2014/1567/वर्मा

No comments:

Post a Comment